अल्बर्ट एक्का (जारी): पेनल्टी शूटआउट में पतरटोली ने श्रीनगर को हराया, बनी चैंपियन
जारी प्रखंड के जरमना पारिस मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबला श्रीनगर और पतरटोली की टीम के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा और मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी शूटआउट में पतरटोली की टीम ने श्रीनगर को 1-0 गोल से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।