छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़कों पर उतरी भीम आर्मी, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मुरैना/ छात्र आंदोलन के समर्थन में शनिवार को मुरैना में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। संगठन ने रेस्ट हाउस से कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
मार्च के बाद भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कलेक्टर उमेश अवस्थी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, छात्र आंदोलन के दौरान मृत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की गई।
इसके अलावा ज्ञापन में युवाओं के हितों की रक्षा, भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार, हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और संगठन ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचाई।
#मुरैना #morena #भीमआर्मी #छात्र #cjp
Morena Nagar, Morena | Jul 25, 2026