01 वर्ष से अलग रह रही महिला न्यायाधीश की समझाईश पर घर जाने को हुई
राजी
बड़वानी 12 सितम्बर 2026/ महिला नाजिया घरेलु विवाद के चलते पिछले 01 वर्ष से अपने पति ओर सास से अलग रह रही थी, उनकी एक तीन वर्ष पुत्री भी है। महिला ने परेशान होकर पुलिस थाना, वन स्टाप सेंटर आवेदन भी दिया। महिला ने किसी की सलाह दी की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, में भी आवेदन करने की सलाह दी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी द्वारा महिला की बात सुनी। उनके प्रकरण न्यायालय में लगाने हेतु विधिक सहायता से पैनल अधिवक्ता सुश्री जया शर्मा को नियुक्त किया।
पैनल अधिवक्ता सुश्री जया शर्मा द्वारा प्रकरण को मजि. न्यायालय बड़वानी सुश्री राजश्री भार्गव के न्यायालय में प्रस्तुत किया। प्रकरण की सुनवाई की गई मामला दिनांक 12 सितम्बर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में रखा गया जिसमें पक्षकारों को मान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन ने पक्षकारों को समझाया की घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर जो मतभेद होते है उन्हे तालमेल के साथ निराकरण किया जाता है छोटी-छोटी बातों पर घर नही छोड़ने की सलाह दी। पति को भी समझाईश दी की पत्नी की ईज्जत करे, सम्मान करे मारपीट न करे। जज साहब की समझाईश पर नाजिया अपने पति के साथ घर जाने राजी हुई। दोनो ने एक दूसरे को माला पहनाई, मिठाई खिलाई सुश्री राजश्री भार्गव एवं प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा दम्पति को पौधा भेंट किया। दोनो राजी खुशी अपने घर गये।