दिनांक 05.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल एवं श्री शरथ आर0एस0, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा रात्रि में त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान चेक पोस्टों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें पूरी सतर्कता, मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस को 24 घंटे सक्रिय एवं तत्पर रहना है। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी नागरिक को दिन या रात में कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आपात स्थिति में आम नागरिकों को केवल एक कॉल पर डायल 112 की आपातकालीन सेवा उपलब्ध है।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है l
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
28 views | Supaul, Bihar | Nov 6, 2026