आज़मगढ़: ग्राम गजहड़ा मोड़ से अवैध तमन्चा कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अवैध असलहा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद
थाना मुबारकपुर के गजहड़ा मोड़ से अवैध तमन्चा कारतूस संग 2 अभियुक्त मंगलवार को गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से 2 असलहा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। मंगलवार को SI प्रमोद कुमार यादव मय हमराह द्वारा गजहड़ा मोड़ से अभिषेक यादव व अभय यादव पुत्रगण हरिश्चंद्र निवासी नसीरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर को 1-1 तमंचा .303 बोर व 1-1 कारतूस .303 बोर संग गिरफ्तार किया गया है।