आज़मगढ़: नरौली बस स्टैंड से किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
थाना सिधारी क्षेत्र के नरौली बस स्टैंड से किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 07 फरवरी को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की लड़की एक मोबाईल नंबर पर बात करती थी। अब लड़की को मोबाइल धारक भगा ले गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज कर सोनू आनन्द निवासी उन्नाव को गिरफ्तार किया गया।