आज़मगढ़: दीवानी न्यायालय परिसर में सांसद निरहुआ का अधिवक्ताओं ने किया विरोध, हुई नारेबाजी
दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को दिन में उस समय हंगामा हो गया जब सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दीवानी न्यायालय बार सभागार में विधि प्रकोष्ठ सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे। अधिवक्ताओं से सांसद निरहुआ जब मिलने लगे इसी दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि सांसद के आगमन की सूचना को लेकर सुबह ही प्रस्ताव पास हुआ था।