आज़मगढ़: सिरसाल अदरशपुर मोड़ से 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना रानी की सराय क्षेत्र के सिरसाल अदरशपुर मोड़ से 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को मंगलवार को दिन में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अताउल्लाह पुत्र दिलजाली उर्फ नबी हसन निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय को गिरफ्तार किया गया। वादी अबुशहमा पुत्र मोहम्मद इकराम निवासी आंवक थाना रानी की सराय ने 6 जनवरी को थाना पर चोरी की शिकायत की थी।