आज़मगढ़: गुरुघाट श्रीरामजानकी मंदिर में महाकवि हरिऔध के जन्मदिवस पर साहित्यिक गोष्ठी का किया गया आयोजन
आजमगढ़ नगर के गुरूघाट श्रीरामजानकी मंदिर में लोक मनीषा परिषद के तत्वावधान में महाकवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध के 159वें जन्मदिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। सुभाष चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। संचालन विजयेंद्र श्रीवास्तव ने किया। साहित्यकार जनमेजय पाठक ने कहा हरिऔधजी ने खड़ी बोली में प्रथम महाकाव्य प्रिय प्रवास की रचना कर आजमगढ़ को गौरवान्वित किया।