आज़मगढ़: इस्लामपुरा से तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मुबारकपुर के इस्लामपुरा से मंगलवार को दिन में तमंचा व कारतूस संग 1 अभियुक्त गिरफ्तार हुआ। SI संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा इस्लामपुरा से अभियुक्त आशीष यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी गजहड़ा थाना मुबारकपुर उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 का बरामद कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा।