सिहोरा: लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि महेंद्र अग्निहोत्री को स्मरण पत्र सौंपा
सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अभियान के तहत रविवार को जनपद पंचायत सिहोरा की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि महेंद्र अग्निहोत्री के निवास पर स्मरण पत्र सौंपा गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष ने भी वही बात दोहराई जो हाल ही में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कही गई थी।