प्रतापगढ़: सपहाछात गांव में स्थित महाविद्यालय में मिली अवैध पटाखा फैक्ट्री के मामले में मां और उसके दो बेटों को पुलिस ने भेजा जेल
सपहाछात गांव स्थित सुखराज सिंह बालिका महाविद्यालय 3 वर्षों से बंद चल रहा था। विद्यालय के अध्यक्ष अद्या प्रसाद सिंह ने महाविद्यालय के एक कमरे को पट्टी कस्बे के पटाखा व्यवसाय सलमान को किराए पर दे दिया था। जो महाविद्यालय के कमरों में आतिशबाजी बनाने की फैक्ट्री डालकर अवैध आतिशबाजी का निर्माण कर रहा था। घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को हुई ।