मझोली: मझौली पुलिस ने भाटरिया मोहल्ला में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर भारी मात्रा में महुआ लाहन जब्त किया
मझौली पुलिस ने भटरिया मोहल्ला में मुखबिर की सूचना पर शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे दबिश दी और भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट कराया। लगभग 150 लीटर महुआ लहान यहां पर नष्ट किया गया है जिला कलेक्टर और एस पी के निर्देशन में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की और शराब माफिया के मंसूबों को तोड़ दिया।