बालीडीह में पेट्रोल पंप के समीप सियाज और डिजायर कार में टक्कर
बोकारो:- बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के समीप सियाज और डिजायर कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सियाज कार रांची से लौट रही थी, जबकि डिजायर कार सीएनजी भरवाने के लिए रांची की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एक वाहन को पेट्रोल पंप के समीप खड़ा कराया, जबकि दूसरे वाहन को थाने ले गई। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों और किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
Chas, Bokaro | Nov 19, 2026