Public App Logo
Profile Picture

Bokaro ki sabhi top news

@bijayanand039
203Followers
2Following
बोकारो:- पुलिस अधीक्षक  बोकारो के निर्देश पर रविवार को सभी एसडीपीओ, डीएसपी व थाना प्रभारी द्वारा एक साथ जिले के सभी वित्तीय संस्थानों- बैंक, एटीएम, एलआईसी इत्यादि की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिसमें सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा के अन्य सभी पहलुओं को बारीकी से देखा गया। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था में पाई गई छोटी - छोटी कमियों को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश सभी वित्तीय संस्थानों के प्रबंधक को दिया गया है। सभी वित्तीय संस्थानों के दीवार पर थाना प्रभारी, कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड और डॉयल 112 नंबर को डिस्प्ले करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की सुचना थाना को देने व कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 15 दिनों तक रखने का निर्देश दिया गया है। सभी थाना प्रभारी को QR code की स्कैनिंग कर लगातार गश्ती करने व प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर नजर रखने को कहा गया है।
झारखंड के यूथ आइकॉन और आयुर्वेद के गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर आरके झा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल , लोगों ने की सरहाना
राधानगर पंचायत को मिली 50 स्ट्रीट लाइट की सौगात, मुखिया स्वरूप दास ने किया उद्घाटन
*गांधी चौक पर आप का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, एमएमडीआर संशोधन अधिनियम वापस लेने की मांग*
चुनाव प्रक्रिया में हुए गड़बड़ी को लेकर हुआ बवाल ,चुनाव को लेकर भूमियार समाज आपस में ही भिड़ गए
डहरे करम बेड़हा में बोकारो में भीमराव चैरिटेबल फाउंडेशन ने लगाया सेवा शिविर
दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

बोकारो :- चास-तलगड़िया मुख्य पथ पर बिनोद चौक और कुआं मोड़ के बीच सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की पहचान बनगड़िया ओपी क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी अजीत राजवार , शंकर महतो  और लालजी प्रसाद महतो के रूप में हुई है। अजीत राजवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शंकर महतो और लालजी प्रसाद महतो का इलाज बिजुलिया स्थित अस्पताल में चल रहा है।

बताया गया कि अजीत राजवार बाइक संख्या जेएच-09बीएच-2437 से नवाडीह की ओर जा रहा था। वहीं शंकर महतो और लालजी प्रसाद महतो पल्सर बाइक संख्या जेएच-09एडब्ल्यू-7496 से बाटबिनोर से चास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिनोद चौक और कुआं मोड़ के बीच दोनों बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चास_मुफस्सिल_थाना और सियालजोरी_थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
टावर से केबल काट रहा था युवक, पुलिस ने धर दबोचा

सर्कस मैदान के सामने हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, केबल, एसी पाइप सहित तांबा-एल्युमिनियम तार बरामद

बोकारो:- बोकारो सेक्टर-4 स्थित सर्कस मैदान के सामने टावर से केबल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विश्वकर्मा मंदिर के पास एसी का तार काटने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में टावर एवं एसी के तार काटकर चोरी करने और उन्हें बेचने की बात सामने आई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का केबल, एसी पाइप तथा तांबा एवं एल्युमिनियम के तार बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बताया गया कि 27 अगस्त को टावर से केबल चोरी की घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए संदिग्ध युवक की गतिविधियों पर नजर रखी। इसी क्रम में 14 सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक विश्वकर्मा मंदिर के पास एसी के तार काटने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और गौतम कुमार को पकड़ लिया। पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर चोरी की सामग्री बरामद की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से टावर एवं केबल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
बोकारो जिला के राधा नगर पंचायत में मुखिया स्वरूप दास ने किया डीप बोरिंग का उद्घाटन, 1 हजार लोगों को मिलेगा पानी की सुविधा
Celebrating my 4th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉
चास*एनएससी इंस्टीट्यूट ने मनाया 33वां स्थापना दिवस, युवाओं को नशामुक्ति और स्वच्छता का दिलाया संकल्प*
*हिंदुस्तान ऑटो एजेंसी चास में हीरो की नई फ्लेक्स-फ्यूल बाइकों की लॉन्चिंग*
चास के *एनएससी कोचिंग सेंटर का 33वां स्थापना दिवस 23 अगस्त को*
राजीव गांधी की जयंती पर बोकारो के हवाई अड्डा के समीप कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, उनके सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प
चास में चोरी के गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

बोकारो:- बोकारो के चास थाना क्षेत्र में घरों की खिड़की तोड़कर ज्वेलरी, नकदी और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 22 जुलाई, 11 अगस्त और 15 अगस्त की रात चोरी की तीन घटनाएं हुई थीं। एसपी के निर्देश पर एएसपी सदर चास के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

 7 मोबाइल फोन बरामद
 7 सोने जैसे कंगन बरामद
 3.50 ग्राम पिघला हुआ धातु बरामद
लोहे का चापड़ और छोटी वजन मशीन भी मिली

गिरफ्तार आरोपियों में गौतम बाउरी उर्फ मिरीण्डा, राहुल कुमार बाउरी, रवि कुमार पाण्डेय, प्रिंस कुमार उर्फ कृष, अमन राज उर्फ मनीष कुमार और कृष्णा कुमार पॉल शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक गौतम बाउरी का पूर्व में भी चोरी से संबंधित आपराधिक इतिहास रहा है।
खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, विजय माहथा की मौत

बोकारो:- पिंड्राजोरा थानाक्षेत्र के काजुवन के पास मंगलवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाजुडीह गांव निवासी विजय माहथा  के रूप में हुई है। हादसा धनबाद-पुरुलिया मुख्य सड़क पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय माहथा प्रतिदिन की तरह मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने घर से कांड्रा स्थित आरएनसी कंक्रीट फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान काजुवन के पास सड़क किनारे एक खराब ट्रक  खड़ा था। बताया जा रहा है कि विजय की बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय के सिर के अगले हिस्से में गंभीर चोट लगी और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पिंड्राजोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विजय को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) ले गई। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को बीजीएच की मर्चरी में रखवा दिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और खड़े ट्रक को जब्त कर थाना ले गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
*पिता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, वृक्षारोपण के साथ 300 लोगों के बीच वस्त्र वितरण
*स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक उच्च विद्यालय कुर्मीडीह में हुआ झंडोत्तोलन*
चास के मुस्कान अस्पताल प्रांगण में हुआ ध्वजारोहण*
चास के सुल्तान नगर उर्दू विद्यालय में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, अब्दुल वाहिद खान ने फहराया तिरंगा*
मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चास की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो समेत पूरे झारखंड वासी एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

*The Newz Diary*
संजय केजरीवाल, वरीय उपाध्यक्ष बोकारो महानगर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बोकारो सहित पूरे झारखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई
सदानंद गोप, महानगर उपाध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो की ओर से बोकारो सहित पूरे झारखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कुमुद महतो 
                  सचिव 
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन झारखंड राज्य कमिटी
देव शर्मा , अध्यक्ष युवा लायंस फ़ोर्स सह वरीय काँग्रेस नेता!!!