टीकमगढ़: पपौरा ट्रस्ट में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, ट्रस्ट को बदनाम करने का आरोप लगाया गया
टीकमगढ़ में जैन तीर्थ क्षेत्र पपौरा में विवाद की स्थिति गंभीर होती जा रही है।जहां एक तरफ समाज के एक पक्ष में निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई आरोप लगाकर कहा कि शिकायत पर जिला न्यायालय के आदेश पर आठ लोग धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ट्रस्ट को बदनाम करने का आरोप लगाया है।