टीकमगढ़: टीकमगढ़ में एसडीएम पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने कहा- दफ्तर देर से आते हैं
टीकमगढ़ में एसडीएम संजय दुबे पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने शनिवार को एसडीएम पर भ्रष्टाचार और कार्यालयीन लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एसडीएम दुबे न्यायालय समय में दफ्तर नहीं आते और शाम 5 बजे के बाद ही कार्यालय पहुंचते हैं।