टीकमगढ़: एसपी ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 17 बाइक और टैक्टर ट्रॉली ज़ब्त
शनिवार शाम करीब 4:00 बजे टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंहमंडलोई द्वारा टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया गया है। एसपी ने बताया कि विभिन्न थाना प्रभारी सहित 6 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।