भंडरा: भंडरा की 9 पंचायतों में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, 20 से 27 अगस्त तक पंचायत भवनों में मिलेगी विशेष सुविधा
लोहरदगा परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि परिवहन विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय, लोहरदगा की ओर से वाहन चालकों एवं आमजनों की सुविधा के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।