Public App Logo
Profile Picture

Patna District Administration

@dpropatna
6827Followers
0Following
पटना-बख्तियारपुर NH पर   जीरो माइल से भूत नाथ  तक क्षतिग्रस्त सर्विस रोड की GSB मटेरियल से मरम्मति कर इसे आवागमन योग्य बना दिया गया है।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बहुत जल्द इस सड़क पर कंक्रीट रोड का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं समुचित विकास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वस्थ एवं शिक्षित बच्चे ही सशक्त और समृद्ध बिहार की मजबूत नींव हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय,शास्त्री नगर, पटना में संचालित live classes एवं इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगिता परीक्षाओं की  निःशुल्क तैयारी की सुविधा से  बच्चे हो रहे लाभान्वित....
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026- 27 में नवोदित खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट खेल  प्रतिभा का प्रदर्शन जारी...
सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
पटना रिंग रोड | NH-131G

📍 लंबाई: 130 किमी | लागत: ₹1,500 करोड़

पटना की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को नई गति देने वाली पटना रिंग रोड परियोजना तेजी से आकार ले रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देश पर पटना के SK मेमोरियल से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं बचाव कार्य से जुड़ी आवश्यक सामग्री पहुँचाई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री की पैकेजिंग और उसे प्रभावित क्षेत्रों तक भेजने का कार्य लगातार जारी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
इलाज का खर्च अब नहीं बनेगा चिंता का कारण।
मुश्किल समय में सरकार आपके साथ खड़ी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर में आयोजित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में भाग लिया और अभिभावकों से संवाद किया।

जिले के  सभी 32 मॉडल स्कूलों में भी वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं पाठ्य-सहगामी गतिविधियों का अवलोकन किया गया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों के सुझाव प्राप्त किए गए।

अभिभावकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मिशन मोड में मरम्मति सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

*अगले एक सप्ताह तक सड़क मरम्मति एवं अनुरक्षण कार्य पर रहेगा विशेष फोकस*

बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण पटना जिले में क्षतिग्रस्त हुई सभी सड़कों की मिशन मोड में मरम्मति सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने दिया है। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम,  सभी नगर निकायों सहित सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण से जुड़े सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क मरम्मति कार्य की समीक्षा की.

जिलाधिकारी ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक जिले में सड़क मरम्मति एवं अनुरक्षण कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जिन-जिन सड़कों को बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण क्षति पहुँची है, उनकी सूची बनाकर  प्राथमिकता के आधार पर मरम्मति कार्य शुरू किया जाए। 

*सड़क क्षति की तत्काल सूचना एवं त्वरित कार्रवाई का बने प्रभावी मैकेनिज्म*

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसा प्रभावी मैकेनिज्म विकसित करने का निर्देश दिया, जिससे किसी भी कारण से सड़क क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उसकी तत्काल जानकारी प्राप्त हो तथा बिना विलंब मरम्मति की कार्रवाई शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क क्षति की सूचना, निरीक्षण, मरम्मति एवं अनुश्रवण की पूरी प्रक्रिया को सक्रिय एवं जवाबदेह बनाया जाए।

*अनुरक्षण अवधि वाली सड़कों की भी नियमानुकूल मरम्मति सुनिश्चित करें*

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि जो सड़कें वर्तमान में अनुरक्षण अवधि में हैं, उनका नियमानुकूल अनुरक्षण एवं मरम्मत संबंधित संवेदकों के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाए। सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण से जुड़े विभाग अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में किसी भी प्रकार की देरी न होने दें।

सड़कों की मरम्मति के लिए पर्याप्त संख्या में रोड एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश भी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया।

*मेट्रो  रेल एवं गैस पाइपलाइन बिछाने के क्रम में क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मति*

जिलाधिकारी ने सबंधित कार्यपालक अभियंताओं को मेट्रो रेल एवं गैस पाइपलाइन से जुड़े अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ मेट्रो रेल अथवा गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य के लिए सड़क की खुदाई की जाती है, वहाँ संबंधित एजेंसी द्वारा कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क की तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मति सुनिश्चित कराई जाए। पटना मेट्रो को निर्देश दिया गया कि उन्हें जिन सड़कों का रखरखाव करना है उन्हें लगातार चेक करते रहें और जहाँ सड़क को क्षतिग्रस्त पायें वहां उसे  ससमय ठीक कर दें. जिलाधिकारी ने पटना मेट्रो को खास तौर से राजेंद्र नगर टर्मिनस के पास सड़क को शीघ्र ठीक करने का निर्देश दिया.

शहर में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से स्थलों की सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने ऐसे स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया, जहाँ पैदल यात्रियों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से फुट ओवर ब्रिज आवश्यक हैं।

साथ ही, सड़कों पर बने पुलों एवं फुट ओवर ब्रिज से जुड़े खराब एस्केलेटरों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

*अनधिकृत क्रॉसिंग एवं अतिक्रमण पर भी होगी कार्रवाई*

बैठक में एसपी ट्रैफिक श्री सागर कुमार ने निर्देश दिया कि  अनधिकृत क्रॉसिंग को चिन्हित कर उसे बंद करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अनधिकृत क्रॉसिंग दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं, इसलिए सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।

उन्होंने सड़कों के किनारे बनाए गए पैदल पथ को अतिक्रमणमुक्त कराने का भी निर्देश दिया, ताकि पैदल चलने वाले लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन खराब होने, पेड़ गिरने अथवा किसी अन्य कारण से यातायात बाधित होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। ऐसी परिस्थितियों में बाधा को शीघ्र हटाते हुए सुरक्षित एवं त्वरित यातायात बहाल किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

*अनुमंडल स्तर पर भी लगातार अनुश्रवण का निर्देश*

जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति कार्य का नियमित अनुश्रवण करने  का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मति से संबंधित कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए और आवश्यकता के अनुसार संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क मरम्मति एवं अनुरक्षण कार्य में त्वरित कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में  उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार,सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
मीठापुर -महुली एलिवेटेड रोड 
      सुरक्षित और सुगम आवागमन : प्रशासन की प्राथमिकता

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6-लेन ब्रिज — उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार!

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार के द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का  शुभारंभ किया गया । जिला अंतर्गत खेल प्रतिभा को उभारने के लिए आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में 25 खेल विधाओं में 6500 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बिहार सरकार खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण व अन्य कई तरह के प्रोत्साहन दे रही है। मेडल लाओ नौकरी पाओ स्कीम के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है।
      उन्होंने  जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों  को सभी प्रकार के आवश्यक प्रोत्साहन, ट्रेनिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे कि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर  देश का नाम रोशन कर सकें ।
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के उद्घाटन समारोह में आम्रपालि प्रशिक्षण केंद्र के कलाकारों के द्वारा लोक नृत्य ‘सामा-चकेवा’ की मनमोहक प्रस्तुति
मॉडल स्कूल विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। यहाँ का शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की ललक को बढ़ावा दे रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में मॉडल स्कूल विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल है।

यहाँ पढ़ाई के साथ डिजिटल लर्निंग, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए सड़कों की युद्धस्तर पर की  जा रही मरम्मति 

बख़्तियारपुर-मोकामा NH-31 पर गोसाईं गांव अंडरपास के पास RCD सड़क एवं NHAI सर्विस रोड के मिलान स्थल पर NHAI द्वारा  युद्धस्तर पर सड़क मरम्मति का कार्य  कराया जा रहा है।

पटना बख्तियारपुर NH 30 सेक्शन पर जीरो माइल तथा भूतनाथ रोड मेट्रो स्टेशन के पास के सर्विस रोड पर तत्काल  NHAI द्वारा गड्ढे का फिलिंग कर मोटरेबल बनाया गया है. शीघ्र ही सड़क का सुदृढीकरण भी किया जाएगा 

जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने का प्रयास जारी है।

सुरक्षित और सुगम आवागमन—प्रशासन की प्राथमिकता। 🚧
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देश पर हर परिवार को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने और 100 प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे लोगों को घर तक स्वच्छ पानी की सुविधा और पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
“मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप” योजना के तहत 1,000 छात्राओं को 4 वर्षों तक पीएचडी के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी -  श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री 

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
हर जिले में बेहतर उच्च शिक्षा, युवाओं के सपनों को नई उड़ान! 

डिग्री कॉलेजों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण से बिहार की बेटियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में एक साथ 211 डिग्री कॉलेज खोलना एक बड़ी उपलब्धि है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
आधुनिक शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य

बिहार में मॉडल स्कूलों के जरिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऑनलाइन क्लासेज के जरिए JEE और NEET परीक्षा तैयारी की राह भी आसान हुई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
उद्योग से आत्मनिर्भरता, महिलाओं से समृद्धि! 

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में उद्योग विभाग की पहल से महिलाओं को उद्यम, कौशल और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं उद्योग क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की एक नई पहचान बना रही हैं। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य के सभी  सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रुप में विकसित किया जा रहा है। 

मॉडल स्कूलों का बेहतर संचालन हेतु कई आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
कॉलेजों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तैनात ‘पुलिस दीदी’ आज राज्य की बेटियों के लिए सुरक्षा, सहयोग और विश्वास का प्रतीक बन चुकी हैं।

इस सराहनीय पहल के माध्यम से बेटियों को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार सरकार निरंतर संकल्पित एवं प्रतिबद्ध है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में रिवैम्प्ड सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से निवेशकों के लिए 9 विभागों की 62 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।  निवेशकों के लिए स्वीकृतियों की जानकारी से लेकर ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज अपलोड और आवेदन की स्थिति ट्रैक करना आसान हो रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>