सिरसागंज: सिरसागंज को मिली विकास और पर्यटन की बड़ी सौगात, पर्यटन मंत्री ने 8.82 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
सिरसागंज नगर को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रविवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 6 करोड़ 45 लाख 58 हजार रुपये की लागत से विकसित वेद उपवन पार्क और जदुद्वारा स्थल का लोकार्पण किया। इस दौरान नगर पालिका के 2 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।