सांसद पप्पू निषाद के काफिले पर हमले की जयराम पांडे ने की निंदा, निष्पक्ष जांच की मांग
संतकबीरनगर। सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के काफिले पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता जयराम पांडे ने घटना की कड़ी निंदा की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि के काफिले पर इस तरह का हमला गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर घटना की सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
जयराम पांडे ने कहा कि सांसद और उनके साथ मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन हिंसा और भय का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले की पूरी जांच जल्द पूरी कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाए और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Sep 19, 2026