मैनसिर में भोला फिलिंग स्टेशन का भव्य शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने काटा फीता
संतकबीरनगर। जिले के मैनसिर क्षेत्र में रविवार को भोला फिलिंग स्टेशन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने पेट्रोल पंप संचालक राम कैश के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर संचालक राम कैश ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों और स्थानीय नागरिकों ने नए फिलिंग स्टेशन के शुरू होने पर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने संचालक राम कैश को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
वहीं, पेट्रोल पंप संचालक राम कैश ने सभी अतिथियों और गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को शुद्ध ईंधन, सही माप और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर अख्तर जमाल (भट्ठा मालिक), तुर्कवलिया के ग्राम प्रधान दयाराम यादव, राम प्रसाद पासवान, पूर्व प्रधान जितेंद्र यादव, मनोज कुमार और राजाराम यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संचालक को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई दी।