नवरात्रि के शुभारंभ पर नए भवन में शुरू हुआ थाना बेलहरकला, विधायक व एसपी ने किया विधि-विधान से पूजन
संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन थाना बेलहरकला के नवनिर्मित भवन में विधि-विधान से पूजन कर थाने को चौकी सांथा से नए भवन में स्थानांतरित किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक मेंहदावल श्री अनिल कुमार त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने अपर जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी श्री जयकेश त्रिपाठी तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। साथ ही थाना परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।