थरथरी: थरथरी के पुराने अस्पताल भवन में बिहार दिवस पर बीडीओ ने प्रखंड के एचएम के साथ बैठक की
थरथरी के पुरानी अस्पताल भवन में गुरुवार की दोपहर तीन बजे बिहार दिवस को लेकर बीडीओ गौरी कुमारी के अध्यक्षता में प्रखंड के दर्जनों एचएम के साथ बैठक किया। बैठक में बिहार दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा किया। बीडीओ गौरी कुमारी ने बताया कि बिहार दिवस 22 से 24 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रखंड स्तर पर 24 मार्च को सभागार भवन में होगा।