🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़
🛣️ ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर में सीसी रोड निर्माण को लेकर उठे सवाल
टीकमगढ़। ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर, ब्लॉक टीकमगढ़, तहसील बड़ागांव में सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रमेश लोधी के घर के पास से सरकारी कुएं की ओर जाने वाले रास्ते तथा सरकारी तलैया के पास से गुजरने वाले मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। वहीं बगैरखेड़ा रोड के पास से भी सीसी सड़क बनाए जाने की बात सामने आई है।
🔎 ग्रामीणों के सवाल— ➡️ सड़क निर्माण की स्वीकृति किस आधार पर दी गई?
➡️ निर्माण कार्य किन मापदंडों के अनुसार कराया गया?
➡️ सड़क की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर हुई?
➡️ क्या निर्माण स्थल एवं कार्य की तकनीकी जांच कराई गई है?
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच एवं स्थल निरीक्षण कराने की मांग की है।
📍 ग्राम पंचायत: लक्ष्मणपुर
📍 ब्लॉक: टीकमगढ़
📍 तहसील: बड़ागा
Tikamgarh, Tikamgarh | Oct 7, 2026