भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
-
जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं योगदान पर डाला प्रकाश
-
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज मेरा युवा भारत केंद्र, निवाड़ी (जिला टीकमगढ़) द्वारा शासकीय वीरांगना अवंती बाई कन्या महाविद्यालय में जनजातीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत टीकमगढ़ के जिला युवा अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, विचारों तथा जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य सुश्री रागिनी यादव, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती वंदना अहिरवार, श्री खूबचंद्र अहिरवार, श्री कैलाश कुमार नामदेव, डॉ. मोहन बघेल, श्री दुष्यंत अहिरवार, मेरा युवा भारत टीकमगढ़ के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री पुष्पेंद्र प्रजापति सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#जनजातीय_गौरव_दिवस_MP
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh