भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित
---
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के अवसर पर आज मंगल भवन, बल्देवगढ़ में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर श्री विवेक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य श्री छत्रपाल सिंह (छोटू राजा), नगर परिषद बल्देवगढ़ अध्यक्ष श्रीमती शालिनी दीपक मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विशाल धाकड़, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री मुकेश पालीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की गौरवगाथा तथा देश के प्रति जनजातीय नायकों के योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से जिले में संचालित जनजातीय जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका छात्रावासों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें जनजातीय नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली, चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, बलिदान एवं जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान का स्मरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए गए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जनजाति वर्ग के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरूस्कार प्रदान किये गये। इसके साथ ही एनआरएलएम द्वारा जनजातीय वर्ग के दो हितग्राहियों को हितलाभ प्रदाय किये गये। कार्यक्रम में कलापथक दल द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन तथा उनपर गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
#जनजातीय_गौरव_दिवस_MP
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah