घाटमपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, युवक घायल, किया गया रेफर
घाटमपुर क्षेत्र के जैतीपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। घटना में युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं राहगीरों ने घायल युवक को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया । जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।