नईसराय: एक ही परिवार के 3 लोगों ने 2 युवकों से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
शनिवार दोपहर दो बजे नई सराय थाना क्षेत्र के शाढ़ौरा रोड़ पर दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया किया है। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक चंदू जाटव अपने साले के बेटे ऋतिक के साथ उसकी ससुराल जा रहा था।