कोलारस में आयोजित दो दिवसीय लोकोत्सव के प्रथम दिवस भिण्ड के श्री ज्ञानसिंह शाक्य, श्योपुर के श्री रामलखन आदिवासी एवं ग्वालियर की श्रीमती गीतांजलि गिरवाल सहित लोककलाकारों ने लांगुरिया गायन, लहंगी नृत्य एवं भक्तिमती शबरी लीला-नाट्य की प्रस्तुतियां दीं। कोलारस विधायक श्री महेंद्र सिंह यादव ने लोक कलाकारों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
इस प्रकार के आयोजनों को लोक संस्कृति और लोक कला के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर कोलारस एसडीएम श्री शिवदयाल धाकड़, जनजातिया कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री महेंद्र श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक और आमजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Nov 17, 2026