नरवर विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित विकासखंड स्तरीय नर्सरी मायारामपुरा का जन अभियान परिषद भोपाल के ग्वालियर-चंबल संभाग प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ परिषद के ग्वालियर संभाग के संभाग समन्वयक श्री सुशील बरूआ, जिला समन्वयक शिवपुरी डॉ. रीना शर्मा एवं विकासखंड समन्वयक नरवर श्री महेश परिहार उपस्थित रहे।
विकासखंड स्तरीय यह नर्सरी मध्यप्रदेश शासन की जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में स्थापित की गई है। नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 10 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों को विकासखंड नरवर के 27 प्रस्फुटन ग्रामों में चयनित नवांकुर सखियों को उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा परिषद के विभिन्न अवसरों पर भी पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं।
अवलोकन के दौरान संभागीय प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने नर्सरी में पौधों के रखरखाव एवं प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नर्सरी की व्यवस्थाओं को देखकर इसके संरक्षक श्री हाकिम सिंह कुशवाह के कार्यों की सराहना की।
#shivpuri