कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिले में पराली एवं नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य के मार्गदर्शन में विभागीय मैदानी अमले द्वारा जागरूकता रथ, दीवार लेखन, बैठक एवं चौपाल के माध्यम से किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने की समझाइश दी जा रही है। साथ ही पराली एवं नरवाई जलाने से पर्यावरण, मिट्टी की उर्वरता और फसलों को होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी जा रही है।
अभियान के तहत जागरूकता रथ के माध्यम से विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों को पराली एवं नरवाई नहीं जलाने का संदेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार लेखन के माध्यम से भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह संदेश पहुंच सके।
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#shivpuri