कोईलवर: कोईलवर में नई सड़क टूटने का वीडियो वायरल, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
कोईलवर में कुछ दिन पहले बनी सड़क के बीचों-बीच सड़क टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कोईलवर थाना मोड़ के समीप का बताया जा रहा है। वीडियो में नई सड़क के बीच का हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। किसी व्यक्ति ने टूटे सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सोमवार की शाम 7:30 सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है