NH-35 पर लालपुर आश्रम स्थित असावर माता मंदिर के पास मृत कुत्ता पड़ा, दुर्गंध से श्रद्धालु परेशान
चित्रकूट। राष्ट्रीय राजमार्ग-35 (NH-35) पर लालपुर आश्रम स्थित असावर माता मंदिर के पास एक मृत कुत्ता पड़ा हुआ है। शव सड़ने के कारण आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मृत कुत्ते के शव को हटवाए और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कराए, ताकि लोगों को दुर्गंध से राहत मिल सके और संभावित संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।
अब देखना यह है कि NH-35 से जुड़े इस मामले में संबंधित विभाग कब तक कार्रवाई करता है और श्रद्धालुओं व राहगीरों को इस समस्या से कब राहत मिलती है।
#चित्रकूट #Chitrakoot #rहिंदुस्तान #लालापुर #मंदिर