Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

News in Manikpur

स्कूल बस दुर्घटना में घायलों का हालचाल लेने जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक

सेठ मूलचंद विद्या मंदिर, कर्वी की छात्रों को घर ले जा रही स्कूल बस कालूपुर के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक, खलासी एवं छात्रों को मामूली रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती छात्रों एवं चालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने यात्री एवं माल कर अधिकारी को संबंधित वाहन संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी करने तथा जांच में लापरवाही पाए जाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्कूल बस दुर्घटना में घायलों का हालचाल लेने जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सेठ मूलचंद विद्या मंदिर, कर्वी की छात्रों को घर ले जा रही स्कूल बस कालूपुर के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक, खलासी एवं छात्रों को मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती छात्रों एवं चालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्री एवं माल कर अधिकारी को संबंधित वाहन संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी करने तथा जांच में लापरवाही पाए जाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Manikpur, Chitrakoot | Aug 1, 2026

#चित्रकूट 

रानीपुर टाइगर रिजर्व के Logo का हुआ लोकार्पण

#चित्रकूट रानीपुर टाइगर रिजर्व के Logo का हुआ लोकार्पण

Manikpur, Chitrakoot | Jul 31, 2026

#चित्रकूट 

मानिकपुर नगर पहुंची पृथक् बुंदेलखंड राज्य निर्माण हेतु शुरू हुई यात्रा

गांव गांव , पाँव पाँव यात्रा के तहत राजा बुन्देला की अगुवाई में संपूर्ण बुंदेलखंड में चल रही है यात्रा

#चित्रकूट मानिकपुर नगर पहुंची पृथक् बुंदेलखंड राज्य निर्माण हेतु शुरू हुई यात्रा गांव गांव , पाँव पाँव यात्रा के तहत राजा बुन्देला की अगुवाई में संपूर्ण बुंदेलखंड में चल रही है यात्रा

Manikpur, Chitrakoot | Jul 31, 2026

चित्रकूट के देवांगना घाटी में हुए गैंगरेप मामले को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं जो कि भ्रामक और गलत हैं । 

देखिए चित्रकूट समाचार की पूरी पड़ताल

चित्रकूट के देवांगना घाटी में हुए गैंगरेप मामले को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं जो कि भ्रामक और गलत हैं । देखिए चित्रकूट समाचार की पूरी पड़ताल

Manikpur, Chitrakoot | Jul 30, 2026

#चित्रकूट

मानिकपुर के मरवरिया पहाड़ में स्थित प्राचीन आनंदी माता मंदिर का कायाकल्प आवश्यक 

धार्मिक पर्यटन की मुख्य धारा से उक्त स्थान को जोड़ने की आवश्यकता

#चित्रकूट मानिकपुर के मरवरिया पहाड़ में स्थित प्राचीन आनंदी माता मंदिर का कायाकल्प आवश्यक धार्मिक पर्यटन की मुख्य धारा से उक्त स्थान को जोड़ने की आवश्यकता

Manikpur, Chitrakoot | Jul 30, 2026

अटल पार्क (कोठी तालाब) में जन-सुरक्षा के दृष्टिगत 15 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित

जनपद चित्रकूट में नागरिकों की सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, कर्वी द्वारा अटल पार्क (कोठी तालाब) परिसर में 15 विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में अटल पार्क के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा पार्क परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद, कर्वी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अटल पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे भ्रमण एवं मनोरंजन के लिए आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पार्क परिसर में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से पार्क परिसर में आधुनिक सर्विलांस प्रणाली विकसित की गई है।

उन्होंने बताया कि स्थापित किए गए सभी सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी एवं निर्बाध संचालन के लिए अटल पार्क परिसर स्थित कक्ष में एक एकीकृत कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से पार्क की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस पहल से अटल पार्क में आने वाले नागरिकों को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध होगा तथा पार्क परिसर में अनुशासन एवं सार्वजनिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

अटल पार्क (कोठी तालाब) में जन-सुरक्षा के दृष्टिगत 15 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित जनपद चित्रकूट में नागरिकों की सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, कर्वी द्वारा अटल पार्क (कोठी तालाब) परिसर में 15 विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में अटल पार्क के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा पार्क परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद, कर्वी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि अटल पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे भ्रमण एवं मनोरंजन के लिए आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पार्क परिसर में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से पार्क परिसर में आधुनिक सर्विलांस प्रणाली विकसित की गई है। उन्होंने बताया कि स्थापित किए गए सभी सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी एवं निर्बाध संचालन के लिए अटल पार्क परिसर स्थित कक्ष में एक एकीकृत कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से पार्क की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस पहल से अटल पार्क में आने वाले नागरिकों को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध होगा तथा पार्क परिसर में अनुशासन एवं सार्वजनिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Manikpur, Chitrakoot | Jul 30, 2026

देवांगना घाटी दुष्कर्म मामले में मुठभेड़,एक आरोपी गिरफ्तार

थाना बहिलपुरवा क्षेत्र में दिनांक 22.07.2026 को छात्रा के साथ किये गये गैंगरेप में प्रकाश में दिनांक 24.07.2026 को आये हुए अभियुक्तगण 1. जितेन्द्र उर्फ भोले पुत्र देवराज पटेल निवासी ग्राम कल्ला चौकी शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 2.विवेक कुमार पटेल पुत्र नरेश कुमार पटेल निवासी रैपुरवा माफी चौकी शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 3.प्रवीण पटेल पुत्र शिवमूरत निवासी मानपुर थाना भरतकूप हाल पता कल्ला चौकी शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी की फोटो से लड़के और लड़की ने शिनाख्त किया 

जिन पर गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया। भेजे गये रिपोर्ट के क्रम में उक्त पुरस्कार राशि को भेजे गए रिपोर्ट के क्रम मे पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा महोदय द्वारा 50-50 हजार रूपये की गयी

 मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.07.2026 समय 16.50 बजे मड़फा पहाड़ हुडा रोड भरतकूप में अभियुक्त और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ में अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ भोले के पैर में गोली लगी जिसे हिरासत पुलिस में लेकर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। दौरान मुठभेड़ आरक्षी राघवेन्द्र राजपूत घायल हुए को भी इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

देवांगना घाटी दुष्कर्म मामले में मुठभेड़,एक आरोपी गिरफ्तार थाना बहिलपुरवा क्षेत्र में दिनांक 22.07.2026 को छात्रा के साथ किये गये गैंगरेप में प्रकाश में दिनांक 24.07.2026 को आये हुए अभियुक्तगण 1. जितेन्द्र उर्फ भोले पुत्र देवराज पटेल निवासी ग्राम कल्ला चौकी शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 2.विवेक कुमार पटेल पुत्र नरेश कुमार पटेल निवासी रैपुरवा माफी चौकी शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 3.प्रवीण पटेल पुत्र शिवमूरत निवासी मानपुर थाना भरतकूप हाल पता कल्ला चौकी शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी की फोटो से लड़के और लड़की ने शिनाख्त किया जिन पर गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया। भेजे गये रिपोर्ट के क्रम में उक्त पुरस्कार राशि को भेजे गए रिपोर्ट के क्रम मे पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा महोदय द्वारा 50-50 हजार रूपये की गयी मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.07.2026 समय 16.50 बजे मड़फा पहाड़ हुडा रोड भरतकूप में अभियुक्त और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ में अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ भोले के पैर में गोली लगी जिसे हिरासत पुलिस में लेकर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। दौरान मुठभेड़ आरक्षी राघवेन्द्र राजपूत घायल हुए को भी इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Manikpur, Chitrakoot | Jul 29, 2026

#चित्रकूट

डीएम की फर्जी आईडी बनाकर ₹50 हजार की साइबर ठगी

जिलाधिकारी की फोटो लगाकर बनाई गई फर्जी सोशल मीडिया आईडी से फर्नीचर व्यवसायी को बनाया शिकार।

ठग ने फर्नीचर खरीदने का झांसा देकर व्यवसायी से ₹50 हजार अपने खाते में कराए ट्रांसफर।

पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

#चित्रकूट डीएम की फर्जी आईडी बनाकर ₹50 हजार की साइबर ठगी जिलाधिकारी की फोटो लगाकर बनाई गई फर्जी सोशल मीडिया आईडी से फर्नीचर व्यवसायी को बनाया शिकार। ठग ने फर्नीचर खरीदने का झांसा देकर व्यवसायी से ₹50 हजार अपने खाते में कराए ट्रांसफर। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

Manikpur, Chitrakoot | Jul 29, 2026

चित्रकूट 

 डॉक्टर के ऊपर अभद्रता का आरोप, युवा समाजसेवी शानू गुप्ता ने डॉक्टर से मरीज को देखने की कही बात तो उनके अनुसार डॉक्टर ने की अभद्रता, पूरा मामला जिला चिकित्सालय का, विडियो सोशल मीडिया में वायरल !

चित्रकूट डॉक्टर के ऊपर अभद्रता का आरोप, युवा समाजसेवी शानू गुप्ता ने डॉक्टर से मरीज को देखने की कही बात तो उनके अनुसार डॉक्टर ने की अभद्रता, पूरा मामला जिला चिकित्सालय का, विडियो सोशल मीडिया में वायरल !

Manikpur, Chitrakoot | Jul 29, 2026