Public App Logo
Profile Picture

चित्रकूट पब्लिक up tak

@chitrakootpabli
9919Followers
325Following
🚨 चित्रकूट में घर के अंदर भीषण आग से हड़कंप! एक जिंदा जला, दो गंभीर झुलसे 🔥

धुंस मैदान में बंद घर के अंदर अचानक उठने लगा धुआं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर रेस्क्यू किया। दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जबकि तलाशी के दौरान छोटे बेटे का जला हुआ शव बरामद हुआ।

🔥 दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। आग कैसे लगी, इसकी जांच में जुटी पुलिस। घटना को लेकर इलाके में मचा हड़कंप।
*प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
*एसडीएम मऊ एवं अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट  की अध्यक्षता में थाना मऊ में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया*
 आज दिनाँक 12.09.2026 को एसडीएम मऊ श्री श्रषि रमन सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय की अध्यक्षता में मऊ में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम महोदय व एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस मऊ में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर सम्बन्धित को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें साथ ही कहा कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रकरण में पुलिस एवं राजस्व टीम समन्वय स्थापित कर भूमि सम्बन्धी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराए।
भारतकूप/चित्रकूट क्षेत्र
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जलसत्याग्रह nis:value=जलसत्याग्रह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बहिलपुरवा nis:value=बहिलपुरवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गिरधारबाबा nis:value=गिरधारबाबा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pwd nis:value=PWD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बुन्देलखण्डमुक्तिमोर्चा nis:value=बुन्देलखण्डमुक्तिमोर्चा nis:enabled=true nis:link/>
*प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
*राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत न्यायालय एवं तहसील परिसर में की गई सघन चेकिंग*

आज दिनांक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी एलआईयू श्री नागेन्द्र भूषण पाठक के मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु आज संपूर्ण न्यायालय परिसर कर्वी एवं सदर तहसील कर्वी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान एएस चेक टीम प्रयागराज, एएस चेक टीम बांदा, डॉग स्क्वायड एवं एलआईयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से दोनों परिसरों की सघनता से जांच की गई। टीमों द्वारा न्यायालय एवं तहसील परिसर के प्रवेश/निकास द्वार, परिसर के विभिन्न स्थानों, पार्किंग स्थलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की गहनता से चेकिंग की गई।
इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं एवं व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आने वाले आमजन एवं न्यायिक अधिकारियों/कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
🚆 ट्रेन में बच्चों का भी टिकट लगता है… फिर भी कुछ लोग जानबूझकर टिकट नहीं करवाते! 😳

रेल यात्रा के दौरान नियमों की जानकारी रखें और बच्चों के टिकट को लेकर रेलवे के निर्धारित नियमों का पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही बाद में परेशानी और जुर्माने की वजह बन सकती है।

👉 नियम जानिए, टिकट कराइए और सफर बेफिक्र कीजिए।
🚨 हमीरपुर में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी! घर में सो रहे ठाकुरदास की मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी खुर्द गांव में 11 सितंबर की रात करीब 3 बजे 65 वर्षीय ठाकुरदास पुत्र कसिया अहिरवार की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुस्करा पुलिस, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए।

🔴 पुलिस के मुताबिक मृतक के गले पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

⚠️ अब बड़ा सवाल—घर के अंदर बुजुर्ग की हत्या किसने और क्यों की? पुलिस कब करेगी वारदात का खुलासा?

<nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=muskara nis:value=Muskara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihunikhurd nis:value=BihuniKhurd nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurpolice nis:value=HamirpurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=murdercase nis:value=MurderCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeinvestigation nis:value=PoliceInvestigation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=forensicteam nis:value=ForensicTeam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dogsquad nis:value=DogSquad nis:enabled=true nis:link/>
*प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
*पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में थाना बहिलपुरवा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया*
आज दिनाँक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में थानाध्यक्ष बहिलपुरवा श्री विवेक सिंह की उपस्थिति में थाना बहिलपुरवा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराते हुए फीड बैक प्राप्त करें एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जमीन सम्बन्धित विवाद में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भूमि सम्बन्धी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाये।
🚨 मेरठ के रिठानी में अविका होटल में भीषण आग! धूं-धूंकर जला सामान, कार भी आग की चपेट में—मौके पर मची अफरा-तफरी! 🔥

🚒 सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू—पुलिस के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
🚨 गुरुग्राम में सड़क पर अचानक युवक का पैनिक अटैक! युवती को पकड़कर चीखा—‘बचा लो-बचा लो’, मौके पर जुटी भीड़! 😱

📹 लोग वीडियो बनाने लगे तो युवती ने कहा—‘कैमरा बंद करो!’ जांच में युवक गंभीर मानसिक तनाव में मिला, मेडिकल दस्तावेज के बाद परिजनों को सौंपा गया।
साधुओं का जीवन
*थाना कोतवाली कर्वी अन्तर्गत धुस मैदान के पास लगी आग की घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की बाइट*
🚨 BREAKING NEWS | लखनऊ 🚨
ईको गार्डन बना ‘छावनी’! पंचायत सहायकों के जोरदार प्रदर्शन से मचा हड़कंप, भारी पुलिस बल तैनात।

अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे पंचायत सहायक—सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान!
Video 12
🍺 देखिए शराब सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक है… और अपनों के लिए भी! 😅

शराब पीने वाला सोचता है—“मैं तो आनंद ले रहा हूं…”
लेकिन घरवाले सोचते हैं—“भाई साहब, अब ये आनंद किसके हिस्से आएगा?” 😂

शराब का नशा कुछ घंटों का होता है, लेकिन उसका असर सेहत, परिवार और रिश्तों पर लंबे समय तक रह सकता है।
*भाद्रपद अमावस्या मेले की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने रामघाट एवं बूढ़े हनुमान घाट का किया निरीक्षण*

जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी  श्री नरेंद्र गुप्ता के साथ भाद्रपद (भादो) अमावस्या मेले की तैयारियों तथा रामघाट से बूढ़े हनुमान घाट तक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि मार्ग में स्थित ट्रांसफार्मरों को आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया जाए तथा बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिरे विद्युत पोलों को तत्काल हटवाया जाए।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कर्वी को निर्देश दिए कि नालों के ऊपर किसी भी प्रकार का अवैध अथवा नया निर्माण न होने दिया जाए। रामघाट के किनारे बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के स्थान पर भी किसी प्रकार का निर्माण कार्य न कराया जाए। उन्होंने मेले के दौरान एवं उसके पश्चात रामघाट क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद में आई बाढ़ से कचरा व मलबा हटाने के लिए व मेले की साफ सफाई के लिए लगभग 520 सफाईकर्मी लगाए गए हैं

पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भाद्रपद अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक एवं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मेले में लगभग 1500 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रामसैया स्थित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया तथा अन्य जनपदों से आए श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दीपावली मेले से पूर्व रैन बसेरे में आवश्यक वॉलपेपर आदि की व्यवस्था कराई जाए तथा सीलन की समस्या के स्थायी समाधान के साथ-साथ तत्काल अस्थायी निस्तारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। अपर मुख्याधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किए कि रामसैया की रोड पर लाइटिंग कराएं।
Video 15
*प्रेस नोट*
*चित्रकूट पुलिस*
*दिनांक: 01.09.2026*
*भाद्रपद अमावस्या मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत चित्रकूट पुलिस द्वारा ड्रोन से की गई निगरानी*

जनपद चित्रकूट में दिनांक 11.09.2026 को भाद्रपद अमावस्या मेला में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चित्रकूट पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।

ड्रोन निगरानी के माध्यम से रामघाट, निर्मोही अखाड़ा, परिक्रमा मार्ग सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख घाटों, पार्किंग स्थलों एवं आवागमन मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। ड्रोन से प्राप्त फुटेज के आधार पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्रोन निगरानी से ऐसे स्थानों पर भी नजर रखी जा रही है जहाँ मानवीय पहुंच कठिन है। इससे मेले की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और समय पर सहायता पहुंचाने में मदद मिल रही है।
चित्रकूट पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

अपील:  सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि घाटों पर सावधानी बरतें, पुलिस द्वारा निर्धारित मार्गों का प्रयोग करें एवं प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
*पशु स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम*
*स्थान: ग्राम उन्नय बन्ना, रमपूरिया पतेर, चित्रकूट*
*दिनांक: 10/09/2026*

*बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (B.A.U.T.), बांदा* द्वारा *3 सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम* भेजी गयी है, जो कृषि विज्ञान केन्द्र (KVK), चित्रकूट के साथ मिलकर पशु चिकित्सा शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

बाढ़ एवं अतिवृष्टि के बाद पशुओं में फैलने वाले संक्रामक रोगों से बचाव हेतु यह शिविर लगाया गया।

*शिविर में कुल 357 पशुओं का उपचार एवं 215 पशुओं का टीकाकरण किया गया।*
*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा भाद्रपद मास अमावस्या मेला के दृष्टिगत रामघाट, क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*

आज दिनांक 11.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री सत्येन्द्र सिंह की उपस्थिति में भाद्रपद मास की अमावस्या मेला के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम रामघाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया गया तथा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बैरिकेडिंग एवं सतर्क निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को नदी में निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने एवं गहरे पानी की ओर न जाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अमावस्या मेला के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त, प्रभावी बैरियरिंग एवं आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन की व्यवस्था पालन कराए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मियों को मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अमावस्या मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
रामसैया से भरतकूप तक जगमगाएगा मार्ग, लगेंगी 95 सोलर लाइटें

चित्रकूट में भादो अमावस्या मेले को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि रामसैया से भरतकूप तक 60 स्थायी सोलर लाइटें पहले ही लगाई जा चुकी हैं, जबकि 35 और लाइटें स्थापित की जाएंगी।

जिला पंचायत मद से कुल 95 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी जिला पंचायत की होगी और पांच वर्ष तक रखरखाव किया जाएगा।

लाइटों की व्यवस्था से अमावस्या मेले में रात के समय श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और अंधेरे के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
*रामसैया से भरतकूप तक लगेंगी 95 अस्थायी सोलर लाइटें*

जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने बताया कि रामसैया से भरतकूप तक 60 स्थायी सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं, जबकि 35 और लाइटें लगाई जानी हैं। इस प्रकार कुल 95 सोलर लाइटें जिला पंचायत मद से स्थापित की जाएंगी तथा रख रखाव जिला पंचायत द्वारा पांच वर्ष तक किया जाएगा। लाइटों की व्यवस्था से अमावस्या मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी तथा रात्रि के समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस
*अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा भाद्रपद मास अमावस्या मेला क्षेत्र रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया* 

आज दिनांक 10.09.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज श्री ज्योति नारायण द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में भाद्रपद मास अमावस्या मेला के दृष्टिगत मेला क्षेत्र रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
महोदय द्वारा मंदाकिनी नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान हेतु की गई व्यवस्थाओं, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं घाटों पर पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान कराने, नदी के गहरे जल क्षेत्र में जाने से रोकने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा परिक्रमा मार्ग एवं मेला क्षेत्र में बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की निगरानी करने, घाटों एवं परिक्रमा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को पूर्ण रूप से तैयार रखने हेतु निर्देशित किया गया।
भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूष कान्त राय, क्षेत्राधिकारी नगर श्री सत्येन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*दिनांक - 10.09.2026*
 *पुलिस महानिरीक्षक पीएसी द्वारा भाद्रपद अमावस्या मेला के दृष्टिगत रामघाट क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण।*

आज दिनांक 10.09.2026 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक पीएसी, प्रयागराज अनुभाग, प्रयागराज *श्री धर्मवीर सिंह*  द्वारा जनपद चित्रकूट के *रामघाट क्षेत्र* का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय* उपस्थित रहे।

भाद्रपद अमावस्या मेले के अवसर पर मंदाकिनी नदी के रामघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के स्नान/दर्शन हेतु आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु पीएसी एवं फ्लड कम्पनी की तैनाती की गयी है।

महोदय द्वारा निम्न बिन्दुओं पर निरीक्षण किया गया -

1.  रामघाट पर तैनात पीएसी बल एवं फ्लड पीएसी कम्पनी के जवानों की ड्यूटी प्वाइंट को चेक किया गया तथा ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन किया गया।
2.  घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की उपलब्धता, लाइफ जैकेट, ट्यूब एवं अन्य राहत बचाव उपकरणों की उपलब्धता को चेक किया गया।
3.  मेले में लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं लाउड हेलर सिस्टम का निरीक्षण किया गया।

*दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश -*

1.  सभी अधिकारी/कर्मचारीगण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार रखें।
2.  स्नान घाटों पर भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल लगाकर श्रद्धालुओं को बारी-बारी से सुरक्षित स्नान कराया जाये, गहरे पानी में जाने से रोका जाये।
3.  फ्लड कम्पनी के जवान 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहें।
4.  अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा मेले में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु पर विशेष निगरानी रखी जाये।
5.  ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

भ्रमण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी, पीएसी/फ्लड कम्पनी के प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*प्रेस नोटः- चित्रकूट पुलिस*  
*दिनांकः 09.09.2026*
*भाद्रपद मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंदाकिनी भवन सीतापुर में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा मेला में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई*

भाद्रपद मास अमावस्या मेला को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज *दिनांक 09.09.2026* को मंदाकिनी भवन, सीतापुर में *पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह* द्वारा *अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष कांत राय* की उपस्थिति में मेला ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान एवं दर्शन हेतु आते हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं सुगम दर्शन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर समय से तैनात रहकर पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करें। ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश:*
1.  सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपने पास वायरलेस हैंडसेट एवं लाउड हेलर अवश्य रखें, जिससे आपात स्थिति में त्वरित संवाद स्थापित किया जा सके।
2.  सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्यशैली का निरीक्षण करें।
3.  स्नान घाटों, मंदिर परिसरों, पार्किंग एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जाए।
4.  महिला श्रद्धालुओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
5.  यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराया जाए।

*मेला सुरक्षा व्यवस्थाः*  
मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु सम्पूर्ण पुलिस बल को *07 जोन एवं 22 सेक्टर* में विभक्त किया गया है। 

इसके अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर *क्षेत्राधिकारी नगर श्री सत्येन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली, क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री राज कमल, क्षेत्राधिकारी फायर श्री यदुनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री राम शीष यादव* एवं मेला ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने अंत में सभी को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुखद दर्शन उपलब्ध कराया जाए।
*भाद्रपद अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न करने हेतु किए गए पुलिस व्यवस्थापन के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की बाइट।*