असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत एवं अन्याय पर न्याय की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व विजयदशमी पर धुस मैदान में हर्षोल्लास के साथ किया गया रावण दहन
आज विजयदशमी के पावन पर्व पर जनपद चित्रकूट के धुस मैदान, पुरानी बाजार कर्वी में भव्य रामलीला मंचन एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
धुस मैदान के चारों ओर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा, फायर ब्रिगेड, महिला पुलिस एवं सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन भी लागू किया गया था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुआ।
#चित्रकूट