जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मूर्ति विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा एडीएम न्यायिक डॉक्टर कंचन की उपस्थिति में बुईया बाई तालाब, सीतापुर, बनकट तालाब एवं दुर्गा तालाब स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया