क्षेत्राधिकारी कार्यालय/यातायात ने थाना राजापुर स्थित विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
आज दुर्गा देवी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कार्यालय/यातायात करिश्मा गुप्ता द्वारा दुर्गा देवी प्रतिमा विसर्जन स्थल गंगी तालाब राजापुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोर/नाव की उपलब्धता एवं पुलिस बल की तैनाती का जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदया द्वारा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित विसर्जन सम्पन्न कराने हेतु सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए।