पूर्णिया पूर्व: पॉलिटेक्निक चौक शिवमंदिर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली गई, जिला स्कूल मैदान में गिरिराज सिंह ने सभा को संबोधित किया
रविवार की दोपहर 2:00 बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा शहर के पॉलिटेक्निक चौक श्री श्री 108 मनसिद्धि नाथ शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकल गई। जिसमें पॉलिटेक्निक चौक से होते हुए जिला स्कूल मैदान में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को हिंदू संगठन के सदस्यों ने स्वागत किया।