कर्वी: डीएम ने दिव्य पथ एवं तुलसी पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, आर्टिटेक्ट को दिए सख्त निर्देश
डीएम पुलकित गर्ग ने पटेल तिराहा से धनुष चौराहा तक प्रस्तावित दिव्य पथ तथा पटेल तिराहा से शंभू पेट्रोल पंप तक प्रस्तावित फोरलेन तुलसी पथ के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आर्किटेक्ट को सर्विस लेन में आ रहे विद्युत पोलों की शिफ्टिंग कराने, वेंडिंग जोन विकसित करने तथा खाली स्थानों पर टाइल्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइट पोल का सैंपल तैयार कर प्रस्तुत करने तथा दिव्य पथ का कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्य पथ पर लगने वाली लाइटें सुदर्शन पैटर्न पर आधारित हों।