चित्रकूट से बड़ी खबर सामने आ रही है। पहाड़ी ब्लॉक के कलवारा बुजुर्ग गांव में बाढ़ से प्रभावित सैकड़ों ग्रामीण राहत सामग्री के इंतजार में परेशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ की मार झेलने के बाद भी जरूरतमंद परिवारों तक पर्याप्त राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है।
बाढ़ के पानी ने लोगों की मुश्किलें पहले ही बढ़ा दी हैं, वहीं अब राशन और जरूरी राहत सामग्री की कमी से ग्रामीणों के सामने संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से मदद की उम्मीद है, लेकिन कई जरूरतमंद परिवार अभी भी राहत से वंचित हैं।
आखिर बाढ़ प्रभावित इन परिवारों तक कब पहुंचेगी राहत?
क्या जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का संज्ञान लेकर तत्काल राहत पहुंचाएंगे?
देखिए News11इंडिया TV की यह खास रिपोर्ट।