दाउदनगर: मगध प्रमंडल आयुक्त ने दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया, निर्वाचन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की
मगध प्रमंडल आयुक्त ने गुरुवार के पूर्वाह्न 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय दाउदनगर का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। निर्वाचन से संबंधित समीक्षा बैठक की। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस बयान के अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के मद्देनजर उनका यह तृतीय भ्रमण कार्यक्रम था।