दाउदनगर: मौलाबाग स्थित टाउन हॉल परिसर के शेड में नाई महासभा की बैठक हुई, 30 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह पर चर्चा
मौलाबाग स्थित टाउन हॉल परिसर शेड में नाई महासभा की बैठक गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गई। बताया गया कि बैठक में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह मनाने पर चर्चा की गई।30 जनवरी को भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह मनाई जाएगी।बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।