दाउदनगर: दाउदनगर में उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने नए वर्ष का किया स्वागत, पूजा-अर्चना के साथ लिया पिकनिक का आनंद
दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों द्वारा नए वर्ष 2025 का स्वागत उत्साह व उमंग के साथ किया गया। हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में बुधवार की सुबह 6:00 से ही श्रद्धालुओं ने पहुंच कर पूजा -अर्चना की तथा सुख शांति और समृद्धि की कामना की। युवाओं और बच्चों की टोली ने पिकनिक स्पॉटों पर जाकर पिकनिक का आनंद लिया।