दाउदनगर: पैसा चुरा कर भागने के आरोप में एक व्यक्ति को चावल बाजार में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पैसा चुरा कर भागने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ कर दाउदनगर शहर के चावल बाजार में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को हवाले कर दिया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे बताया कि रोहतास जिले के डिहरी थाना क्षेत्र के बारह पत्थर निवासी असलम मियां को गिरफ्तार किया गया है।