दाउदनगर: भारतीय महार मेहतर महासभा ने दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या आठ में शौर्य दिवस मनाया, संगठित होने और संघर्ष करने पर दिया बल
भारतीय महार मेहतर महासभा के तत्वावधान में दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या आठ में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे शौर्य दिवस मनाया गया। शहीद वीर महापुरुषों की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया। महासभा के बिहार प्रदेश नेता टुल्लू रावत ने कहा कि अपने समाज को संगठित करने और संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है।