दाउदनगर: प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास से आरटीपीएस के कार्यपालक सहायक की बाइक चोरी, थाना में दर्ज कराया गया केस
प्रखंड सह कार्यालय दाउदनगर के पास से आरटीपीएस काउंटर के कार्यपालक सहायक गोपाल कुमार की बाइक सोमवार को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई।घटना के संबंध में बाल विकास परियोजना कार्यालय दाउदनगर में कार्यरत कार्यपालक सहायक संतोष कुमार द्वारा मंगलवार को एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई हैँ थानाध्यक्ष ने शाम 5:00 बजे बताया कि केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।