🚨 #बलरामपुर_ब्रेकिंग
🔴 ढाई साल बाद गुमशुदगी का खुला राज, प्रेम संबंध में युवक की हत्या का खुलासा
📍 बलरामपुर | पचपेड़वा
पचपेड़वा थाना क्षेत्र से वर्ष 2023 में लापता हुए युवक सलामतुल्ला की गुमशुदगी का रहस्य आखिरकार ढाई साल बाद खुल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी से एकतरफा प्रेम करने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाकर गला घोंट दिया और शव को अयोध्या में नदी में फेंक दिया।
एसपी विकास कुमार के निर्देशन में एएसपी विशाल पाण्डेय व सीओ तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में थाना पचपेड़वा पुलिस, एसओजी, साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने मामले का सफल खुलासा करते हुए राजन गुप्ता उर्फ समीर और इरफान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने परिजनों को गुमराह करने के लिए लंबे समय तक मृतक के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट और संदेश भी भेजे।
खुलासा करने वाली टीम: थाना पचपेड़वा पुलिस, एसओजी, साइबर सेल एवं सर्विलांस टीम।
#Balrampur #BreakingNews #BalrampurPolice #Pachpedwa #CrimeNews #UPPolice #MurderMystery #CrimeUpdate #PoliceSuccess #UttarPradesh #HindiNews #SocialMedia #Breaking #NewsUpdate